Friday, November 29, 2013

कांग्रेस प्रत्याशी श्री तस्वीर सोलंकी का सभी व्यापारिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया।


दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं द्वारका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट तस्वीर सोलंकी के समर्थन में आज क्षेत्र में रह रहे राजपूत समाज व वैश्य समाज ने नुक्कड़ सभाएँ आयोजित कर श्री सोलंकी के खुले समर्थन का ऐलान कर दिया। दोनों समाज के प्रमुख नेताओं ने कहा कि तस्वीर सोलंकी युवा होने के साथ ईमानदार, जुझारू व स्थानीय हैं और तस्वीर को क्षेत्र की सभी समस्याओं की बेहतर जानकारी है। इसलिए क्षेत्र के बेहतर विकास व क्षेत्र से सभी समस्याओं के निबटारे हेतु तस्वीर सोलंकी ही एकमात्र विकल्प है। इसलिए सभी वर्गों, धर्मों, जातियों व समाज का यह नैतिक कर्तव्य बन जाता है कि वो तस्वीर सोलंकी के पक्ष में वोट करें।

तस्वीर सोलंकी को क्षेत्र के सभी व्यापारिक संगठनों ने भी अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है और जगह-जगह उनका व्यापारिक संस्थाओं ने जोरदार स्वागत भी किया। तस्वीर सोलंकी के पक्ष में क्षेत्र में पूरी तरह लहर है व बच्चे से लेकर बुजूर्ग तक इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि तस्वीर सोलंकी द्वारका विधानसभा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं। इसके अलावा श्री तस्वीर सोलंकी ने गीतांजली पार्क, कमल पार्क, सागरपुर, डाबरी एक्सटेंशन, दूर्गा पार्क, रघु नगर आदि क्षेत्रों में पदयात्रा के माध्यम से जाकर स्थानीय लोगों से वोट की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Thanks for sharing your views....

 
How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: