Wednesday, June 25, 2014

शिक्षा पर काम करेगें रणवीर कपूर

प्रेमबाबू शर्मा  

संवरिया से अपने करियर की शुरूआत करने वाले चकलेटी हीरो रणवीर कपूर आज बालीवुड के सफल नायक है। बचना ऐ हसीना, वेक अप सिड, अजब प्रेम की गजब कहानी, राॅक स्टार, ये जवानी है दीवानी, बर्फी जैसी अनेक फिल्मों में उनके काम को पंसद किया गया। उनकी विश्व व्यापी लोकप्रितया को भुनाते हुए कई कंपनियों ने ब्रांड ऐम्बेडसर तक बना दिया।

चर्चा है अभिनेता रणवीर कपूर अब नेपाल में शिक्षा अभियान चलाएगें। यह अभियान उनके लिए शिक्षा अभियान के तहत चलाया जाएगा। युनेस्को की मदद से चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी देते हुए युनेस्को के अभियान प्रमुख विनोद खेतवाल ने बताया अभिनेता रणवीर कपूर को शिक्षा अभियान से जोडने का प्रस्ताव भेजा गया है। सबके लिए शिक्षा अभियान को देखते हुए रणवीर ने उसे स्वीकार कर लिया है।

अभिनेता रणवीर कपूर के उत्साह को देखते हुए सबके लिए शिक्षा अभियान का उन्हें युनेस्को ने ब्रांड ऐम्बेडसर नियुक्त किया है। सबके लिए शिक्षा अभियान के तहत रणवीर के संदेश नेपाल में सर्वमान्य होगें क्योंकि उनके परिवार (कपूर फैमली ) से संबध काफी घनिष्ठ रहे है।

No comments:

Post a Comment

Thanks for sharing your views....

 
How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: