Thursday, June 12, 2014

"बनु मैं तेरी दुल्हन"…।



प्रेमबाबू शर्मा 

अपार लोकप्रियता हासिल कर चूका धारावाहिक "बनु मैं तेरी दुल्हन" की सफल जोड़ी शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी इतने व्यस्त हैं की उन्हें शादी करने का समय नहीं है, एक बड़े अंग्रेजी दैनिक में अपने प्रेम प्रसंग की घोषणा करने के बाद दोनों को अब इंतज़ार है अपनी शादी का। दिव्यांका त्रिपाठी धारावाहिक "ये मोहब्बतें" में तीन साल के लिए व्यस्त हैं, तो शरद मल्होत्रा अपने आने वाली फिल्म 1:13:7 (एक तेरा साथ) में व्यस्त हैं। आइफा स्टूडियो की यह फिल्म सुपर नेचुरल थ्रिलर है। इस फिल्म में शरद एक प्रिंस की भूमिका निभा रहे हैं जो बरसो पुराने अपने पुरखों की हवेली को बेचना नहीं चाहता, और आधुनिक समय में भी उसे राजा महराजाओं की तरह रहना अच्छा लगता है। फिल्म 1:13:7 (एक तेरा साथ) के लेखक निर्देशक अरशद सिद्दीकी हैं। यह फिल्म इसी साल प्रदर्शित होगी और शरद की व्यस्तता भी बढ़ जाएगी, कहीं एैसा ना हो की दिव्यांका त्रिपाठी, शरद के लिए गाना ही गाती रह जाये "बनु मैं तेरी दुल्हन"....... ?

No comments:

Post a Comment

Thanks for sharing your views....

 
How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: