ग्लोबल एम्बेसडर ऑफ आयुर्वेद एंड ब्यूटी प्रिंसेस पद्मश्री पद्मश्री शहनाज हुसैन ने शिक्षाविद् एवं गांधीवादी चिंतक दयानंद वत्स को किया उडान अनलिमिटेड अवार्ड से सम्मानित।


ग्लोबल एम्बेसडर ऑफ आयुर्वेद एंड ब्यूटी प्रिंसेस शहनाज हुसैन ने शिक्षाविद् एवं गांधीवादी चिंतक दयानंद वत्स को उनकी महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में की गयी सराहनीय सेवाओं और.उल्लेखनीय योगदान के लिए आज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उडान अनलिमिटेड अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिसेज शहनाज हुसैन ने कहा कि उन्होने अपने सौंदर्य प्रसाधनों में आयुर्वेद को अपनाकर ब्रांड इंडिया को समूची दुनिया में प्रतिस्थापित किया। पिछले पांच दशकों में उन्होने लाखों महिलाओं को स्वरोजगारोन्मुखी बनाकर मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रमों को गति दी है। पूरी दुनिया में सौंदर्य प्रसाधनों में जिस प्रकार केमिकलों का प्रयोग हो रहा है वह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

लेकिन हमने पूरी दुनिया को को सुरक्षित और स्वास्थ्य रक्षक विश्व स्तरीय आयुर्वेदिक सौंदर्य उत्पाद दिए हैं जो मेक इन इंडिया का ही हिस्सा है। अपने संबोधन में गांधीवादी विचारक और चिंतक श्री दयानंद वत्स ने सरकार से शहनाज हुसैन को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते हुए कहा कि शहनाज हुसैन विश्व की प्रथम भारतीय महिला उधमी हैं जिन्होने भारतीय सौंदर्य प्रसाधनों में आयुर्वेद को अपनाकर ब्रांड इंडिया को विश्व में स्थापित किया। महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में शहनाज हुसैन ने लाखो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। श्री वत्स ने कहा कि पद्मश्री शहनाज हुसैन ग्लोबल एम्बेसडर ऑफ आयुर्वेद एंड ब्यूटी हैं जिन्होने विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। वे लिविंग लीजेंड हैंं, विश्व धरोहर हैं।

Labels: , ,