11वीं दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैम्पियनशिप 2016 का आयोजन


नई दिल्ली। जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली (रजि.) द्वारा 11वीं दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैम्पियनशिप 2016 का आयोजन दिल्ली के जनकपुरी स्थित हैप्पी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन उपनिदेशक शिक्षा (खेल) श्रीमती आशा अग्रवाल , जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष भीमसेन वर्मा,रोप स्किपिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय स्किपर खिलाडी निर्देश शर्मा,हैप्पी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती आस्था घई वलिया ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। 

इस मौके पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्ड विजेता उपनिदेशक शिक्षा (खेल) श्रीमती आशा अग्रवाल ने भाग लेने वाले खिलाडियों से कहा कि आप अपनी खेल भावना को लेकर अपना प्रदर्शन करेंगे तो परिणाम भी बेहतर होंगे। हम जिला स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय पर स्किपर तैयार कर रहे हैं जो भारत देश का नाम पुरे विश्व में रोशन कर सके। हमसे सरकारी स्तर पर जो भी इस खेल के विकास में जरुरी होगा हम करेंगे। उन्होंने कहा कि मेहनत।परिश्रम,मजबूत इरादों से हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोप स्किपिंग वजन घटाने के साथ-साथ शरीर को और अद्भुत फायदे देती है। 

दरअसल रोप स्किपिंग इतनी फायदेमंद है कि आपके पूरे शरीर पर एक साथ काम करती है और खिलाड़ी का स्टेमिना बढ़ जाता है। मैं आज राष्ट्रीय खेल दिवस आप सभी बधाई देती हूँ हॉकी जादूगर ध्यान चंद अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूँ। आज बालिकाओं के प्रदर्शन को देखकर मैं अभिभूत हूँ कि भारत में यह खेल बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। दिल्ली जम्प रोप एसोसिएशन (रजि.) के जनसंपर्क अधिकारी (मीडिया) एवं प्रवक्ता अशोक कुमार निर्भय एवं आयोजन सचिव विवेक सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक स्कूलों के लगभग 1 हजार 500 खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं। 

इस प्रतियोगिता में कुल 30 तकनीकी जजों का पैनल खिलाडियों की क्षमता और प्रतिभा का आंकलन करेगा। इस चैम्पियनशिप में सिंगल बाउंस,स्पीड सिप्रिंट,डबल अंडर,फ्री स्टाइल,स्पीड रिले,डबल डच स्पीड रिले, टीम फ्री स्टाइल वर्गों में प्रतिस्पर्धा हो रही हैं। इस चैम्पियनशिप के विजेता बच्चों को उपनिदेशक शिक्षा (खेल) श्रीमती आशा अग्रवाल , जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष भीमसेन वर्मा,रोप स्किपिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय स्किपर खिलाडी निर्देश शर्मा,हैप्पी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती आस्था घई वलिया ने मेडल,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और बच्चों का हौंसला बढ़ाया।

Labels: , , ,