टाटा स्काई ने शुरू डीटीएच पर काॅमेडी सेवा

प्रेमबाबू शर्मा

डीटीएच इंडस्ट्री टाटा स्काई ने दश्ज्र्ञको को आकर्षित करने के लिए टाटा स्काई काॅमेडी नामक एक नया शो लांच किया है। यह भारत में डीटीएच पर अब तक की पहली इंटरेक्टिव सेवा होगी, जो एक जगह पर सभी प्रकार के हिंदी काॅमेडी उपलब्ध करायेगी। 

टाटा स्काई की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, पल्लवी पूरी ने इस सेवा के कंटेंट सहयोगी, शेमारू एंटरटेनमेंट के निदेशक, हिरेग गडा के साथ मिलकर आज इस सेवा को लाॅन्च किया। लाॅन्च के अवसर पर स्टैंड-अप काॅमेडियन, सुगंधा मिश्रा और साहिल खट्टर ने इस सेवा की एक झलक दिखाई। वे दोनों भी इस सेवा के हिस्से हैं।

टाटा स्काई काॅमेडी विशेष तौर पर इस सेवा के लिए तैयार किये गये मौलिक कंटेंट के साथ-साथ टीवी के पुराने सर्वश्रेष्ठ काॅमेडी शो-नुक्कड़, ये जो है जिंदगी, आॅफिस-आॅफिस और जबान संभाल के उपलब्ध करायेगा। काॅमेडी कंटेंट का हर प्रारूप इस सेवा के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जैसे-फिल्मी नकल से लेकर मजेदार फिल्मों की समीक्षाएं, हास्य-मनोरंजन से लेकर फेकिंग न्यूज शो तक - टाटा स्काई के उपभोक्ताओं के लिए अब उनकी उंगलियों पर काॅमेडी कंटेंट उपलब्ध होगा।

यह सेवा गुदगुदाने वाली सामग्री से भरी हुई है, जो विज्ञापनरहित है और 24ग्7 इसका प्रसारण होता रहता है। टाटा स्काई ने बाॅलीवुड तड़का और काॅमेडी फटाफट जैसी विशेष और नई सामग्री के लिए शेमारू एंटरटेनमंेट की इकाई, काॅमेडीवाला के साथ सहयोग किया है। इस सेवा के इंटरेक्टिव सेक्शन में चुटकुले, मजेदार क्विज जैसे डायलाॅगबाजी (बाॅलीवुड की फिल्मों के डाॅयलाॅग्स के आधार पर) और लोकप्रिय काॅमिक स्ट्रिप सुप्पांडी शामिल हैं, जिसमें रोजाना नई चीजें देखने को मिलेंगी।

यह सेवा विभिन्न क्षेत्रों व सामाजिक-आर्थिक सीमाओं में सभी आयु समूह वाले लोगों के लिए लगातार साफ-सुथरा मनोरंजन उपलब्ध करायेगी। अब आपको फाॅरवर्ड किये गये काॅमेडी कंटेंट पर निर्भर नहीं रहना होगा या किसी निर्धारित समय पर काॅमेडी देखने के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

टाटा स्काई की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, पल्लवी पूरी ने कहा, ‘‘टाटा स्काई काॅमेडी में, हमारा उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं को मनोरंजन के लिए मजेदार तरीके उपलब्ध कराना है। काॅमेडी एक ऐसी विधा है जिसके लिए आॅडियंस काफी लालायित रहते हैं और हमें लगता है कि वर्तमान में सभी तरह के हिंदी काॅमेडी कंटेंट के लिए किसी एक ठिकाने का अभाव है। शेमारू के साथ मिलकर, हमने लोकप्रिय काॅमेडी फाॅर्मट्स के लिए वन-स्टाॅप शाॅप उपलब्ध कराने का प्रयास किया है, जो हमारे ग्राहकों के लिए दिन के 24 घंटे उपलब्ध होगा।’’

अपनी दक्षता के बारे में बताते हुए, शेमारू एंटरटेनमेंट के निदेशक, हिरेन गडा ने कहा, ‘‘हम टाटा स्काई के साथ मिलकर इस काॅमेडी सेवा को लाॅन्च करके काफी रोमांचित हैं। अग्रणी कंटेंट समूहक एवं ओनर होने के नाते, हमारा लगातार यह प्रयास रहा है कि अपने आॅडियंस के लिए नई व खोजपरक सामग्री उपलब्ध करा सकें। काॅमेडीवाला, शेमारू की एक ऐसी ही पहल है। काॅमेडी एक सार्वभौम मनोरंजन विधा है, इस तथ्य के मद्देनजर, हमारा प्रयास कुछ बेहद मनोरंजक एवं मजेदार प्रोग्रामिंग इकट्ठा करने व तैयार करने का होगा।’’

Labels: , ,