मीनाक्षी परिवार ने किया महिला जागरूकता अभियान एवं भंडारे का आयोजन


अशोक कुमार निर्भय

समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण को समर्पित गैर सरकारी संस्था "मीनाक्षी परिवार" ने कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों और यौन हिंसा पर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया। जागरूकता अभियान में एडवोकेट भानु कतपालिया ,जीतेश गोस्वामी ,श्रवण कथूरिया, जावेद, अमित गर्ग का सहयोग से महिला कानूनों और अधिकारों की जानकारी उपस्थित सैंकड़ों महिलाओं और युवतियों को दी गयी। संस्था मीनाक्षी परिवार की संचालिका मीनाक्षी मल्होत्रा ने बताया की इस कार्यक्रम में लोगों और महिलाओं को साफ सफाई के लिए भी प्रेरित किया गया और उन्हें जगह जगह खुलेआम थूकने और मूत्र त्याग ना करने दीवारे गन्दी न करने लिए आग्रह किया।

गौरतलब है मीनाक्षी परिवार की मुहीम हमारी दिल्ली हमारी पहचान नए वर्ष 2016 में1 जनवरी से शुरू की हुई है। जगह जगह पोस्टर लगवाए गए है ।ख़ास बात की यह मुहिम संस्था की लड़कियो ने की है खुद मीनाक्षी मल्होत्रा और अन्य कई संस्था की लडकियां दिल्ली के हर एक इलाके के मैट्रो स्टेशनों ऐतिहासिक इमारतों सार्वजानिक जगहों पर खड़े होकर निगरानी कर रही है और ऐसा करने वालो को शर्मिंदगी महसूस कराकर खुद उन्ही लोगो से पोस्टर लगवा रही है कई लोग तो भाग खड़े होते है कई माफ़ी मांगकर ऐसा न करने की कसम खा रहे है। अच्छे काम की शुरूआत करने के लिए हर दिन अच्छा है बस इच्छा शक्ति से सामाजिक कार्यों को किया जाने की जरुरत है। उन्होंने बताया यह जागरूकता अभियान और स्वच्छ दिल्ली बनाने की मुहीम उनकी तब तक शुरू रहेगी तब तक लोग अपनी आदत न बदल दें। लोगों को इतना जागरूक करना है कि इतिहासिक इमारतों सार्वजानिक जगहों को लोग अपना घर समझे टॉयलेट नहीं।इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों से आये प्रबुद्ध नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Labels: , , ,