राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान 2012-13

 सोशल डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी  द्वारा Indian Environmental Society and Ministry of Environment & Forest, Govt. of India के सहयोग से 18.11.2012 तथा  21.11.2012 को राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत 18.11.2012 को पालम एक्स- में नुक्कड़ नाटक तथा रैली निकालकर लोगो को गली मोहल्लों  और सड़क के किनारे लगे पेड़ो के महत्व के बारे में बताया और दिल्ली ट्री प्रिजर्वेशन एक्ट 1994 की जानकारी दी जिसके तहत बताया गया की एक पेड़ को काटने पर Rs. 28000/- जुर्माना और एक से छह महीने की सजा का प्रावधान रखा गया हैं। एक एक्ट के तहत पेड़ काटने पर कोई भी ASI के पद का अधिकारी बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकता हैं।


21.11.2012 को संस्था की टीम द्वारा  पेड़ो की साफ़ सफाई की गयी और दीमक की दावा डाली गयी। लगभग 50 पेड़ों का ट्रीटमेंट किया गया। जिन  पेड़ो में लोहे के गमले घुसे हुए थे उनको गैस वेल्डिंग से निकला गया। जिन पेड़ो को जड़ो के पास से पक्का कर दिया गया था वहा से पक्का  हटाकर साफ़ किया गया।

अभियान में संस्था अध्यक्ष श्री नरेश लाम्बा , कप्तान कपिल कुमार सिंह, मास्टर तारा चंद, अंकित लाम्बा इत्यादि ने भाग लिया।

Labels: , ,