62 वीं स्कूल खेल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप 2016 के आयोजन में दिल्ली का दबदबा कायम


जबलपुर। 62 वीं स्कूल खेल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा विद्या भारती भोपाल और जबलपुर मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप 2016 में दिल्ली की टीम ने अंडर -17 वर्ग में बालिका एवम बालक के लगभग सभी स्वर्ण पदकों पर जीत दर्ज करके राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप 2016 और ओवरआल ख़िताब अपने नाम कर लिया। आशय की जानकारी देते हुए रोप स्किपिंग ऑफ़ इंडिया के महासचिव एवं मुख्य तकनीकी निदेशक,अंतर्राष्ट्रीय रेफरी निर्देश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की टीम के अंडर -17 मुकाबलों के बालक वर्ग में विभिन्न इवेंट में पंकज ने तीन स्वर्ण पदक,राज किशोर ने तीन स्वर्ण पदक,शाश्वत ने तीन,रविन्द्र तीन विनोद तीन स्वर्ण पदकों पर कब्ज़ा जमाया। बालक वर्ग में स्किपर आकाश ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर कुल 17 स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर बालक वर्ग की ओवर आल चैंपियनशिप जीती। वहीं बालिका वर्ग के विभिन्न इवेंट में नन्दनी दो स्वर्ण,कंचन ने दो स्वर्ण एक रजत, जबकि बालिका वर्ग में दिल्ली की आयशा एवं प्रियंका कुमारी ने क्रमशः तीन-तीन स्वर्ण पदक, नंदनी दो स्वर्ण एक रजत,प्रियंका ने दो स्वर्ण एक रजत,आयुषी ने दो स्वर्ण एक रजत, जीत कर दिल्ली को बालिका वर्ग में ओवर आल चैंपियनशिप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 

जबलपुर में आयोजित अंडर -14 के इवेंट में बालक वर्ग में यश फ्री स्टाइल वर्ग में स्वर्ण और स्पीड स्प्रिंट वर्ग में दीपेश ने रजत पदक पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में हिना ने कांस्य,नीलू शर्मा ने पदक अपने अपने इवेंट में रजत पदक जीत जीत कर दिल्ली का दबदबा कायम रखा। यह राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप दो दिनों तक और चलेगी जिसमें विभिन्न इवेंट में प्रतियोगिता होंगी। प्रेस सचिव अशोक कुमार निर्भय जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली

Labels: , ,