अक्स म्यूजिक के दो एलबम का लॉन्च


-प्रेमबाबू शर्मा

अक्स म्यूजिक लेबल ने दो एलबम कुश इंटरनेशनल ‘दिल भी क्या चीज है व ‘ये इश्क है- गजल-नज्म-कव्वाली’ पर आधारित लॉन्च किये। इस मौके पर अल्का याग्निक, समीर अंजान,पंकज उधास, रूप कुमार राठौड़ सहित अन्य हस्तियां मौजूद रही। म्युजिक लांच के मौके अक्स एंटरटेनमेंट के राम शंकर व अश्वनी कुमार सहदेव ने कहा कि ‘ हमें ‘दिल भी क्या चीज है व ‘ये इश्क है- गजल-नज्म-कव्वाली’ लॉन्च करने पर काफी खुशी हो रही है। अक्स म्यूजिक का उद्देश्य श्रोताओं को बेहतरीन संगीत प्रदान करना है।

अल्का याग्निक ने कहा कि ‘आज हर रंग के श्रोता है, उनकी पंसद ऐसा संगीत है, जो मन को शगुन और युवाओं को थिरकने को मजबूर कर दे।’ आज अक्स म्यूजिक युवाओं ही नही, बल्कि सभी वर्ग की पंसद बन चुका हैं। पंकज उधास ने कहा कि ‘गजल हर मौसम में सदाबहार रहती हैं,उसकी गायकीं श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर देती है।’

Labels: ,