अंकित गेरा का नया अवतार

-प्रेमबाबू शर्मा

अपने मजाकिया चरित्रों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लोकप्रिय बिग मैजिक शो ‘अकबर बीरबल’ के प्रत्येक एपिसोड में हास्य के उच्च स्तरीय आनंद के साथ ही साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी देता है। शो की आगामी कडियां श्रावण मास पर आधारित है। अकबर के राज्य में भी इस पवित्र माह का जश्न मनाया जाएगा।, इसके तहत इस स्पेशल एपिसोड में लोकप्रिय अभिनेता अंकित गेरा को एक राजा की भूमिका में एक मेहमान कलाकार के रुप में पेश किया जा रहा है।

राजा का अकबर के दरबार में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। श्रावण का उत्सव दरबार में प्रारंभ होगा एवं घटनाओं में अचानक परिवर्तन आएगा, जिससे उत्सव का माहौल भ्रम और अफरा-तफरी में बदल जाएगा।

अपने स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अंकित गेरा ने कहा कि, ‘‘मुझे बिग मैजिक के शो अकबर बीरबल की पूरी टीम के साथ काम कर खूब मजा आया। मेरे लिए सबसे अधिक सहजता की बात यह थी कि मैं इसके कास्ट और क्रू से परिचित रहा हूं, जो हमेशा से दिलकश एवं स्नेही रहे हैं। मैंने इस रोल को इसलिए स्वीकार किया, क्योंकि मैंने ऐसा रोल पहले कभी भी नहीं किया था। वास्तव में मैंने स्क्रिप्ट के अनुसार अपने डिक्शन को ठीक रखने के लिए काफी मेहनत की और एक अभिनेता के रुप में मेरे लिए यह पूरी प्रक्रिया काफी संतोषजनक रही। मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक इस नए अवतार में मुझे पसंद करेंगे और यह अवसर प्रदान करने के लिए मैं बिग मैजिक का जितना शुक्रिया अदा करूं, वह कम है।’’

Labels: ,