मटियाला निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक शर्मा को स्थानीय नेताओं एवं निवासियों का सम्पूर्ण समर्थन

आगामी 15 मई को होने वाले निगम उप चुनाव में मटियाला निगम चुनाव क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक शर्मा को स्थानीय नेताओं एवं निवासियों का सम्पूर्ण समर्थन मिल रहा है जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अशोक शर्मा ही इस सीट पर भारी मतों से चुनाव जीत लेंगें. पिछले दो दिनों में दिल्ली में पड़ रही भीष्ण गर्मी के बाबजूद अशोक शर्मा के साथ युवा सांसद प्रवेश वर्मा, पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, 

मटियाला के ही पूर्व विधायक राजेश गहलोत, वार्ड संख्या 148 मधु विहार क्षेत्र से निगम पार्षद पवन राठी एवं हजारों की संख्या में भाजपा युवा, बुजुर्ग महिला पुरुष गली-गली, गाँव-गाँव एवं द्वारका उपनगरी की तमाम सोसाइटी में जन संपर्क तथा पद यात्राओं के माध्यम से स्थानीय निवासियों से व्यक्तिगत रूप से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को हर संभव हल करने का विचार बना चुके हैं. युवा नेता अशोक शर्मा ने अपने जनसंपर्क सभाओं में स्थानीय को विस्वास दिलाया है कि वे इस सीट को जीतकर केवल स्थानीय क्षेत्र की सभी समस्याओं को हल करेंगे तथा पुरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

Labels: , , , ,