भारत विकास परिषद् द्वारा पारिवारिक होली मंगल मिलन का आयोजन


भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर की कमला नगर शाखा द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन, अशोक विहार में पारिवारिक होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाविप दिल्ली प्रदेशउत्तर के मुख्य संरक्षक श्री महेश चंद्र शर्मा, मुख्य संरक्षक श्री भूपेन्द्र मोहन भंडारी, प्रमुख परामर्शदाता श्री राजकुमार जैन , महासचिव श्री नरेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष श्री बी.बी. दिवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जोगीराम जैन एवं निगम पार्षद श्रीअरविंद गर्ग आदि की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान पुष्प एवं चंदन की होली ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों में एक नई उमंग भर दी वहीं होली के रंग में रंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों को खूब भाया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने उपस्थित लोगोंको भी आनंदित हो झूमने पर विवश कर दिया। अपने सम्बोधन में भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के मुख्य संरक्षक श्री महेश चंद्र शर्मा ने परिषद के संस्कार एवं सेवाभावी कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद् अपने पर्व एवं त्योहारों को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाता आया है। जिससे भावी पीढ़ी इन पर्व-त्योहारों से भली-भांति परिचित हो सके।

भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के प्रमुख परामर्शदाता श्री राजकुमार जैन ने कहा कि विश्व में भारत ही ऐसा देश है जिसके सारे पर्व-त्यौहार विज्ञान की कसौटी पर खरा-परखा है। होली पर्व का भी आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक आधार है।इसकी प्रत्येक क्रिया प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मानव स्वास्थ्य एवं शक्ति को प्रभावित करती है । बस आवश्यकता है इसकी मूल भावना को समझने की।

कार्यक्रम के आयोजन में भाविप कमला नगर शाखा के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण गोयल, सचिव श्री शंकरलाल एवं कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

Labels: , , ,