Water ATM inaugurated at Sector-3, Dwarka


आज दिनाॅक 27.10.2014 (सोमवार) को मटियाला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सैक्टर-3, फेस-।।।, जे. जे. काॅलोनी (द्वारका) निकट दिल्ली पब्लिक स्कूल के निकट ’’विकेन्द्रीकृत जल शोधन ईकाई एवम् यमुना नदी में प्रदूषण को कम करने के लिए नजफगढ़ सप्लीमेंटरी और शाहदरा नालों के समानान्तर इंटरसेप्टर सीवर परियोजना के प्रथम चरण’’ का उद्घाटन माननीय श्री एम. वेंकैया नायडू (केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री) व माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान (केन्द्रीय राज्यमंत्री, पैट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस) के कर कमलों द्वारा किया गया। समारोह में मटियाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राजेश गहलोट विशिष्ट अतिथि आमंत्रित रहे व अध्यक्षता पश्चिमी दिल्ली के सांसद श्री प्रवेश वर्मा ने की। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव श्री डी.एम. सपोलिया, श्री विजय कुमार (मुख्य कार्यकारी अधिकरी, दि.ज. बोर्ड), श्री आर.एस. त्यागी (सदस्य, दि.ज. बोर्ड) एंवम् इंजीनियरस इण्डिया लि0 के चेयरमैन उपस्थित थे।

इस मौके पर श्री एम. वेंकैया नायडू (केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री) ने जनता को बताया कि ’’विकेन्द्रीकृत जल शोधन ईकाई एवम् यमुना नदी में प्रदूषण को कम करने के लिए नजफगढ़ सप्लीमेंटरी और शाहदरा नालों के समानान्तर इंटरसेप्टर सीवर परियोजना के प्रथम चरण’’ के स्कोप आॅफ वर्क में मुख्य कार्य है, जिसमें:-

1.   58 किलोमीटर इंटरसेप्टर सीवर नजफगढ़, शाहदरा ड्रैन
2.   109 इंटरसेप्टर चैम्बरस
3.   7 सिवरेज पम्पिंग स्टेशन
4.    8 किलोमीटर साईजिंग मेन्स टू एग्जिस्टिग एस.टी.पी. आॅफ दिल्ली जल बोर्ड है।

इस प्रोजेक्ट की कुल लागत रू0 1395 करोड़ होगी और रू0 568 करोड़, इसके 11 वर्षों तक के रख-रखाव के लिए खर्च किये जाएगे, जिसका प्रथम चरण का कार्य 30.06.2015 तक सम्पन्न हो जायेगा, जिसके बनने से 46 प्रतिशत जनता को अनाधिकृत काॅलोनियों में ट्रंक सीवर इन्फ्रट्रचर उपलब्ध हो जायेगी तथा यमुना नदी के प्रदूषण में भारी कमी आयेगी और भू-जल की गुणवत्ता में सुधार होगा। 

नए वाॅटर ए.टी.एम. के बारे में श्री नायडू जी ने बताया कि इसी प्रकार के 2 हजार नऐ पानी के ए.टी.एम. समस्त दिल्ली में लगाये जाऐगें और इनसे 20 पैसे प्रति लिटर हिसाब से जनता को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध होगा। पानी के ए.टी.एम., आर.ओ. सिस्टम से जुडे़ हुए होगें और इनको चलाने के लिए सोलर पाॅवर का प्रयोग किया जाएगा। श्री नायडू जी ने यह भी बताया कि द्वारका उप-नगरी में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुनक नहर के कार्य को शीघ्र शुरू किया जाएगा जिससे द्वारका व आसपास के क्षेत्र की पानी की समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही द्वारका में डी.डी.ए. द्वारा 13 नए सामुदायक भवन, फुटबाॅल स्टेडियम और साईकिल ट्रैक, गोल्फ कोर्स आदि का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

इस मौके पर माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान (केन्द्रीय राज्यमंत्री, पैट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस) ने बताया कि एन.डी.ए. सरकार बनने के बाद पहली बार डीजल के दाम 3.37 पैसे प्रति लिटर कम किऐ गये है जो पिछली कांग्रेस सरकार 50 पैसे प्रति माह बढ़ती थी। इसके साथ साथ उन्होने जनता को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में एल.पी.जी./सी.एन.जी. गैस के दाम नहीं बढ़ाऐगी और 1 नवम्बर 2014 के बाद एल.पी.जी. सेलिण्डरों पर मिलने वाली सब्सिडी का पैसा सीधा उनके बैंक खातों में जाएगा।

पश्चिमी दिल्ली के सांसद श्री प्रवेश वर्मा जी ने श्री वैंकय नायडू व श्री धर्मन्द्र प्रधान जी का मटियाला विधानसभा में विकास कार्यों का शुभारम्भ करने पर हार्दिक धन्यवाद किया व उन्होंने जनता को बताया कि पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में इसी तरह नई विकास योजनाओं को आगे भी शुरू किया जाऐगा तथा यह भी विश्वास दिलाया कि अब हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के बाद मुनक नहर का लम्बित कार्य शीघ्र पूरा किया जाऐगा, जिससे द्वारका की जनता को पानी की समस्या से निजात मिल सके।

इसके बाद क्षेत्रीय विधायक श्री राजेश गहलोट जी ने केन्द्रीय मंत्रियों व सांसद का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू जी को अवगत कराते हुए बताया कि द्वारका सैक्टर-16 बी में मौजूद 40 एम.जी.डी. वाॅटर प्लाॅट को मुनक नहर से पानी दिलाकर शीघ्र चालू करवाया जाए। इसके साथ साथ उन्होंने द्वारका में काफी समय से लम्बित भारत वन्दना पार्क, नया स्र्पोटस काॅम्पलैक्स, द्वारका की सर्विस रोड़ एंवम् अन्य लम्बित कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाऐ। श्री नायडू जी ने क्षेत्रीय विधायक श्री गहलोट को आश्वस्त कराया कि द्वारका के विषय में जल्द ही एक विशेष बैठक बुलाई जाऐगी ताकि सभी लम्बित कार्यों पर शीघ्र कार्यवाही की जा सके।

इस समारोह में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति शशी तोमर, श्री आशीष सूद (अध्यक्ष, शिक्षा समिति, द.दि.न.नि.), श्री प्रदीप कुमार (पार्षद छावला), श्री कृष्ण गहलोट (जिलाध्यक्ष, नजफगढ़), श्री अशोक शर्मा, श्री रमेश गहलोट, श्री पवन शर्मा, श्री सतीश गहलोट, श्री रमेश शर्मा, श्री कृष्ण जांगडा, श्री कुलदीप डबास, श्री राजदत्त गहलोट, श्री आदेश त्यागी, श्री फतेह बहादुर मिश्रा, श्री राधेश्याम गहलोट, श्री सुरेन्द्र मटियाला सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Labels: , , , , , ,