एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर


श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था पंजी. (एन.जी.ओ.) एवं भारतीय सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वधान में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन मधु विहार द्वारका में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 100 महिलाओं, छात्राओं एवं बुजुर्गाें ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में जाॅय कर्रमपुरम, वरिष्ट पदाधिकारी, सुश्री सि. ट्रिसा पौल, श्री रतनेश कुमार, आई.एस.आई. ने आर.टी.आई. एवं सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संथापक महासचिव भाई बी.के.सिंह ने किया और बताया कि सामाजिक परिवर्तन और वंचित समाज को अधिकार लेेने के लिए संघर्ष करना होगा क्योंकि केन्द्र में कोई भी सरकार आती है तो उनका एजेन्डा नया होता है और सरकारी पदाधिकारी इतनी आसानी से नागरिकों की समस्या हल नहीं करते है। जिसके कारण नागरिक एक छोटी सा छोटी जानकारी हासिल करने के लिए कोर्ट, कचहरी एवं पुलिस के चक्कर काटते है और अंत में निराश होकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लेते है। जबकि स्वच्छ भारत बनाने में सामाजिक कार्यकताओं की अहम् भूमिका होती है।

शिविर में महिलाओं पर हो रहे शोषण के विरूद्ध एक जुट होकर लड़ने के लिए शोभा कुमारी ने अपने यशसवी विचार रखे। कार्यक्रम में स्वागत एवं समापन संस्था की मानद् महासचिव रानी कुमारी सिंह (एम.एस.डब्ल्यू.) ने बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री, मंत्री और नौकरशाह स्वच्छ भारत बनाने के लिए आये दिन हाथ में झाडू लेकर फोटो खिचवा रहे है लेकिन उससे क्या 100 साल की गंदगी एक दिन में साफ हो जाएगी। नहीं जरूरत है मन, दिल और दिमाग को साफ रखने की। कार्यक्रम में भोजपुरी जिनगी के संपादक संतोष कुमार पटेल ने शिविर में कानून से संबंधित जानकारियाँ दी। कार्यक्रम में विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

Labels: , , ,