भारत विकास परिषद् द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन


भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर की किशनगंज शाखा द्वारा बस्ती विकास केंद्र, चंद्रशेखर आजाद कालोनी मेंसंगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होकर परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र मोहन भंडारी, राष्ट्रीय संयोजकपब्लिसिटी श्री राजकुमार जैन, दिल्ली प्रदेश उत्तर के अध्यक्ष श्री संजीव मिगलानी, महासचिव श्री नरेंद्र सिंघल एवं वरिष्ठ नागरिक समिति केसह-संयोजक श्री प्रेम सिंघल आदि भी भगवत कृपा के भागी बने।

भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के मुख्य संरक्षक श्री महेश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठजनोंको धार्मिक ग्रंथ आदि भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान श्री महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सेवाकार्य से मानव देवतुल्य हो जाताहै। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की सेवा से अंजनीपुत्र श्री हनुमान अजर-अमर हो गए। इसलिए हमें प्रत्येक प्राणी में परमात्मा का चिंतन करउनकी सेवा का जतन करना चाहिए।

श्री राजकुमार जैन ने कहा कि सेवाकार्य पूर्ण समर्पण एवं निःस्वार्थ भाव से करना ही श्रेयकर है। इस भावना से किए गए सेवाकार्य सेहमें आत्मिक शांति एवं सद्गति की प्राप्ति होती है। खासतौर से असहाय एवं वरिष्ठजनों की सेवा तो साक्षात ईश्वर की सेवा के समान है। श्री संजीवमिगलानी ने भारत विकास परिषद के सेवाभावी कार्यों का जिक्र करते हुए इसके दायरे का और अधिक विस्तार किये जाने की बात कही। किशनगंज शाखा अध्यक्ष श्री मनोज विजयवर्गीय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के आयोजन में भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जोगीराम जैन, किशन गंज शाखा अध्यक्ष केअलावा शाखा सचिव श्री दीपक जैन, कोषाध्यक्ष श्री सलेक चन्द्र सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

Labels: , , ,