राजेश गहलोट को सभी वर्गो एवं बिरादिरियों का मिल रहा भारी जनसमर्थन


मटियाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश गहलोट के प्र्रचार की आंधी जिस प्रकार चल रही है उसको देखते हुए लग रहा है कि मटियाला विधानसभा में एकतरफा चुनाव होगा। और भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। आज की पदयात्रा में राजेश गहलोट ने प्रातः 7 बजे पदयात्रा मनसाराम पार्क से शुरू करते हुए श्यामविहार सै0-14, एवम् कुतुब विहार नजफगढ़ में जोरदार प्रचार किया। गहलोट पदयात्रा में जिस भी जगह गए लोगों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया। लोगों ने कहा कि- जब से राजेश गहलोट ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र के लोगों का उत्साह बढ़ने लगा है और उन्हें राजेश गहलोट के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए एक नया विकल्प मिल गया है। हम लोग गहलोट को अपने भावी एमएलए के रूप में देख रहें हैं। हमें राजेश गहलोट जैसे सेवाभावी व्यक्तित्व की आवश्यकता है, जो लोगों की उम्मीद पर खरा उतर सके। मटियाला विधानसभा क्षेत्र की जनता वर्तमान विधायक के कार्यकाल में करवाए गए कार्यों को भलीभांति देख चुकी है, किंतु वर्तमान विधायक के कार्यकाल में समस्याएं घटने की बजाय बढ़ी हैं। संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं के अम्बार से जकड़ा रहा तथा लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। इसलिए विधानसभा के लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। मटियाला विधानसभा के समस्त मतदाता राजेश गहलोट में अपने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान ढूंढ रहे हैं। साफ स्वच्छ छवि के धनी सभी वर्गों में लोकप्रिय राजेश गहलोट को सभी वर्गो एवं बिरादिरियों का भारी जनसमर्थन हासिल हो रहा है जो इस बात का परिचायक है कि भारतीय जनता पार्टी उलटफेर करते हुए मटियाला विधानसभा में एक नया इतिहास रचेगी। जनता के समर्थन व प्यार को स्वीकारते व आभार व्यक्त करते हुए राजेश गहलोट ने कहा कि जो आपने मान-सम्मान व स्नेह दिया वह चुनाव के अंतिम दौर तक यूंही बना रहेगा तथा आपके प्यार एवं स्नेह की बदौलत हम मटियाला विधानसभा में रिकाॅर्ड मतों से जीतकर क्षेत्र में नया इतिहास रचेंगे। इस पदयात्रा में रमेश गहलोट, अशोक शर्मा, रमेश शर्मा, करतार सिंह, कृष्ण जांगड़ा, फतेह बहादुर मिश्रा, सुरेंद्र मटियाला, शशिप्रभा, सुग्रीव प्रमोद, राजबीर प्रधान व रामनिवास साहूजी विशेष रूप से शामिल थे।

Labels: , ,