करवा चौथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित



अशोक कुमार निर्भय 

नई दिल्ली महिला मंडल पंजाबी बाग द्वारा करवा चौथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला मंडल ने बुजूर्ग माताओं को सम्मानित भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, महिलाओं के पारम्परिक गीत प्रस्तुत किये गए।

इस अवसर पर तम्बोला,अन्ताक्षरी,लक्की ड्रा व डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीतकार पंकज जेसवानी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीतकार पंकज जेसवानी ने अनेक फ़िल्मी गीत, भजनों व लोकगीतों पर उपस्थित महिलाओ को झूमने पर विवश कर दिया। इस करवा चौथ के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल के अध्यक्षा श्रीमती मीना गुप्ता,श्रीमती किरण,श्रीमती कृष्णा,श्रीमती नीतू ,श्रीमती दीपिका ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

Labels: ,