राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भा.वि.प. श्री भूपेन्द्र मोहन भंडारी का भव्य अभिनन्दन किया


भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर ने अपने प्रमुख परामर्शदाता श्री भूपेन्द्र मोहन भंडारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक अभिनन्दन किया। इस सम्बन्ध में अपार इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के नेताजी सुभाष पैलेस स्थित कैंपस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर एवं भा.वि.प. दिल्ली प्रदेश उत्तर के मुख्य संरक्षक श्री महेश चन्द्र शर्मा, अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन, महासचिव श्री संजीव मिगलानी एवं कोषाध्यक्ष श्री बी.बी. दिवान आदि पदाधिकारियों ने श्री भंडारी जी का जोरदार स्वागत करते हुए उम्मीद जताई की उनके इस पद पर चयन से भा.वि.प. राष्ट्रीय स्तर पर भी और अधिक उपलब्धियां अर्जित करेगा। श्री महेश चन्द्र शर्मा का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात् अपने स्वागत से अभिभूत श्री भूपेन्द्र मोहन भंडारी ने दिल्ली प्रदेश उत्तर के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।

भा.वि.प. दिल्ली प्रदेश उत्तर के अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन ने दिल्ली प्रदेश उत्तर की लम्बे समय से की जा रही मांग पूरी करने पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा की श्री भूपेन्द्र मोहन भंडारी की इस पद पर नियुक्ति उनकी कर्मठता, कार्यकुशलता एवं सेवाभावना का परिचायक है। जिस प्रकार संस्थापक अध्यक्ष एवं तदुपरांत बतौर प्रमुख परामर्शदाता उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भा.वि.प. दिल्ली प्रदेश उत्तर ने नित नयी उपलब्धियां अर्जित की है, आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की श्री भंडारी जी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत विकास परिषद् और अधिक प्रगति एवं नित नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Labels: , ,