सम्पूर्णा द्वारा सांस्कृतिक तीज मेला का आयोजन

सम्पूर्णा (सामाजिक संस्था ) द्वारा 19 जुलाई 2012 को सांस्कृतिक तीज मेला एव मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन, सैक्टर-9, रजापुर, रोहिणी में सायं 3.00 बजे से हस्तशिल्प प्रदर्शनी के उद्घाट्न के साथ होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी (टी.वी. फेम-तुलसी), भाजपा, राश्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षा तथा विषिश्ट अतिथि डा. शोभा विजेन्द्र, निगम पार्शद (वार्ड नं. 50) होंगी। इनके अलावा बड़ी संख्या में अनेक राजनैतिक व सामाजिक बंधुओं व महिलाओं की उपस्थिति इस आयोजन की विषेशता रहेगी।

सम्पूर्णा की अध्यक्षा तरुणा कटारिया की देख-रेख में आयोजित होने वाले इस आयोजन में अन्य आकर्शण के रूप में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल्स, झूले, लोकगीत, हस्तषिल्प के उत्पाद व कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी आदि रहेंगे। मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन सायं 4 से 6 बजे तक किया जाएगा, जिसमें विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद् श्री राजकुमार जैन के अनुसार सम्पूर्णा दिल्ली प्रदेश की एक ऐसी अग्रणी सामाजिक संस्था है, जोकि विषुद्ध रूप से युवतियों व महिलाओं के हितों के लिए समर्पित है। महिला सषक्तिकरण की दिशा में इस संस्था के प्रयास जहाँ अनुकरणीय हैं वहीं दिल्ली प्रदेश की हज़ारों युवतियाँ एवं महिलाएँ सम्पूर्णा द्वारा चलाए जा रहे केन्द्रों से रोज़गारपरक कोर्सेस करके सुखद जीवन बिता रही हैं। डा. शोभा विजेन्द्र द्वारा वर्ष 1993 में स्थापित इस संस्था की प्रगति जहाँ उतकृष्ट रूप में जानी जाती है वहीं संस्था की अनुषासनात्मक कार्यविधियों की प्रशंशा चहुँ ओर है।

Labels: ,