साहस और ऊर्जा के लिए महान लोगों के विचारों को जानें


सिद्धेश राय 

किसी भी कार्य के लिए हमारे शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। संतुलित भोजन से ही हम कार्य करने व जीवन को चलाने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्राप्त करते हैं। उसी तरह मस्तिष्क को सोचने के लिए, विकसित करने के लिए हमें ज्ञान रूपी ऊर्जा की जरूरत होती है जिससे हम विकसित होते हैं। नई खोज करते हैं। स्वयं को बोरियत व उदासीनता से बचाते हैं। ऐसे महान लोग जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संसार को अपना लोहा मनवाया है। आंधियों में भी चिराग जलाए हैं। जिन्होंने हमें जीना सिखाया है। जिन्हें सोचकर हमारे हृदय में ऊर्जा का संचार होने लगता है। कई बार हमें लगता है कि हम व्यर्थ हैं। असफल हैं। हमारे बस की अब कुछ नहीं। यह स्थिति भयानक है।


ऐसे में महान लोगों को याद करें। उनके स्मरण मात्र से आप में ऊर्जा प्रवाहित होने लगेगी। जब हम बापू गांधी के बारे मे सोचते हैं तो हमारे अंदर स्वतः ही असीमित ऊर्जा प्रवाहित होने लगती है। उनकी बूढ़ी हडिड् यों में भी कितनी फुर्ति थी। उनके विचार कितने महान थे। वह हर लड़ाई, लड़ना व जीतना जानते थे। इसी तरह इस धरती पर अनेकों महान पुरुष, विचारक हुए जिन्हें हम ईश्वर का अवतार मानते हैं। भगवान महावीर, भगवान बुद्ध, ईसा मसीह जैसे अवतारी पुरुष के विचारों को जानकर हम सफल सामाजिक इंसान बन सकते हैं। अपना जीवन सफल बना सकते हैं।

Labels: , ,