गरीब कन्याओं का विवाह कराया

अशोक कुमार निर्भय

लक्ष्य चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर ऐसोसिएशन द्वारा एम.एस वाटिका चंदर विहार में धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार आदर्श समूहिक विवाह का सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस मौके पर विधायक मनोज शौकीन , संस्था के पदाधिकारीओं में प्रधान शोभा चौधरी, महासचिव रीता सक्सेना, खजांची ज्योत्सना, सचिव ज्योति शर्मा, संरक्षक सागर के अलावा फादर साइमन हक, अभिषेक, राजेश सिंह, धनराज सरदाना, प्रवीण अरोरा और वर वधु के परिवारजन के लोग मौजूद थे।


संस्था कि अध्यक्ष शोभा चौधरी ने बताया कि हमारी सस्था सात साल से गरीबों और दलितों के उत्थान हेतु कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है जिसमें गरीब बच्चों की पढार्इ निशुल्क पुस्तक और वर्दी और महिलाओं के लिए जागरूकता और गरीब कन्याओं का निशुल्क विवाह जैसे कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है।

संस्था की सचिव ज्योति शर्मा ने कहा आज कराये गये सामूहिक विवाह में शामिल जोडों को पलंग और रोजमर्रा की चीजे दी गयी। साथ ही उनके सुखी गृहस्थी जीवन की कामना की।

Labels: , ,