परवीन खान की पहली म्यूजिक एल्बम किनारा रिलीज


प्रेमबाबू शर्मा 

गायिका परवीन खान की पहली म्यूजिक एल्बम ‘किनारा’ मुंबई  के प्रेसीडेनशिअल हॉल, खार में मशहूर संगीतकार रविन्द्र जैन ने रीलिज की। इकरा प्रोडकशन द्वारा निर्मित इस एल्बम को वीनस कैसट और रिकार्ड्स ने प्रस्तुत किया है, इस अवसर पर संगीतकार श्रवण राठौर (नादिम-श्रवण), धर्मेश तिवारी, गायक रवि त्रिपाठी व अल्तमश फरीदी,वीनस के मुन्ना जी.सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। एल्बम के रिलीज के बाद रविन्द्र जैन व परवीन खान द्वारा केक काट कर जश्न मनाया गया. इस समारोह का आयोजन अरुण फतेहपुरी ने किया था.
Altamash Faridi, Arun Fatehpuri, Parveen Khan, Ravindra Jain, Ravi Tripathi & Mohan Savalkar

परवीन खान गायिका तो है ही, इसके अलावा अदाकारा भी है। परवीन खान पुणे की एक संगीतमय परिवार की लाडली बेटी है, बचपन से ही उसका रुझान संगीत की तरफ हो गया क्योंकि उसके माता पिता अक्सर शौकिया तौर पर विभिन्न दरगाहो पर सूफियाना कलाम गया करते थे, और अपने शिक्षा के दौरान स्कूल और कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम में गीत गया करती थी, उसकी आवाज से प्रभावित होकर उसकी एक टीचर ने उसे संगीत को ही अपना भविष्य बनाने की सलाह दी और परवीन इसे ही अपना लक्ष बना कर मुंबई में मशहूर संगीतकार रविन्द्र जैन से संगीत सीखने आ गई.

अब वीनस कैसट और रिकार्ड्स परवीन खान की पहली संगीत एल्बम ष्किनाराष् दर्शको के सामने प्रस्तुत कर रही है जिसमे सात गाने है (४ गाने अकेले परवीन ने गए है और ३ गाने सुरेश वाडकर, जावेद अली, रवि त्रिपाठी और अल्तमश फरीदी के साथ) गाने के अलावा विडियो में परवीन खान ने परफोर्म भी किया है. एल्बम में गीत व संगीत रविन्द्र जैन का है.

Labels: , ,