Join Dwarka Parichay community

Get all info about Dwarka in YOUR INBOX

FOLLOW INSTANT Updates

Enjoy the MOMENT - daily

Search latest news, events, activities, business...

Thursday 26 January 2012

धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

प्रेमबाबू शर्मा 
श्रीराम फिजिकल वेलफयर एसोसियसन द्वारा संचालित एस.आर.पब्लिक स्कूल रिसाल गार्डन नागलोई के प्रांगण में 63वां गणतंत्र दिवस प्रिसीपल रश्मि शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम पूर्वक मनाया गया। विधायक मनोज शौकीन ने ध्वजारोहण किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा की शपथ ली।

इस मौके पर पार्षद पंकज कुमार सिंह,भगतराम शेरावत,राजेश खन्ना,शमशेर वर्मा,अजय गलिया,राकेश देशवाल, हितेन्द्र वशिष्ठ, ईश्वरिया प्रसाद,राधेश्याम राजपूत,सन्नी, हरी मोहन अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।. विधायक मनोज शौकीन ने अपने संबोधन भाषाण में कहा कि बच्चे भारत गणतंत्र की नींव है। हमें शिक्षा के माध्यम से भारत का नवनिर्माण करना है।’

विद्यालय की प्राचार्य रश्मि शर्मा ने स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा व खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों की घोषणा कर उनको पुरस्कार से सम्मानित किया।

0 comments:

Post a Comment

Thanks for sharing your views....

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Thanks for your VISITs