Join Dwarka Parichay community

Get all info about Dwarka in YOUR INBOX

FOLLOW INSTANT Updates

Enjoy the MOMENT - daily

Search latest news, events, activities, business...

Thursday 26 January 2012

अनिल शर्मा की वापिसी ‘सिंह साहब द ग्रेट

प्रेमबाबू शर्मा

सनी और अनिल शर्मा की जुगलबंदी ने ‘गदर-एक प्रेम कथा’ द हीरो और ‘अपने जैसी हिट फिल्में दी है । अब चर्चा है कि एक बार फिर से अनिल शर्मा सन्नी देओल को लेकर एक फिल्म सिंह साहब द ग्रेट का निर्माण की योजना बना रहे है।

चूँकि अनिल शर्मा भव्य कैनवास पर बनी फिल्मों के निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं , इसलिए उनके अहम प्रोजेक्ट को सफलता पूर्वक निभा ले जाना आसान नहीं है, कलाकारों की डेट्स, पेमेंट और लोकेशन सही समय पर शूटिंग का कम्प्लीट होना, और मार्केटिंग और प्रोमोशन आदि जिम्मेदारियों को सही अंजाम देने के लिए अनुभवी और जांबाज निर्माता का होना बहुत अहम सवाल उठा. इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए उस निर्माता की तलाश शुरू हो गई जिसका अनिल शर्मा से अच्छा तालमेल हो. यह बीडा उठाया उनके ही छोटे भाई अनुज शर्मा ने ....!अनुज शर्मा बतौर निर्देशक अनिल शर्मा के साथ ‘हुकूमत .ऐलाने जंग कर चुके हैं और उनके खाते में मा,जवाब, और नौटी एट -40’ जैसी फिल्में जुड चुकी है।


गौरतलब है कि आज सनी और अनिल शर्मा को जरूरत है एक ऐसी सटीक और सफल फिल्म की जो ‘गदर ‘जैसा इतिहास दोहरा सके, शायद यही वजह है कि सनी और अनिल शर्मा ने एक बार फिर हाथ मिला लिए हैं । फिल्म सत्तर व अस्सी के दशक के गोल्डन इरा की फिल्मों पर आधारित होगी, और फिल्म का ना ‘सिंह साहब द ग्रेट ‘।

0 comments:

Post a Comment

Thanks for sharing your views....

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Thanks for your VISITs