Get all info about Dwarka in YOUR INBOX

Search latest news, events, activities, business...

FOLLOW INSTANT Updates

Enjoy the MOMENT - daily

Saturday 14 January 2012

डांस इंडिया में 18 प्रतिभगियों के जलवे

चंदन शर्मा 

जी टीवी लोकप्रिय शो डांस इंडिया डांस अपने दो सीजन की सफलता के बाद  अब तीसरे चरण की परम सीमा पर पहुंच चुका है और हो भी क्यों ना, क्यों कि शो में शामिल प्रतिभगियों के ऑडीशन्स का ड्रामा, रोना धोना, चीखना-चिल्लाना और मौज मस्ती के पडाव पार करके शो अब धमाके के साथ में अब वहां आ पहुंचा है जहां से इसके तीसरे सीजन के फाइनल टॉप 18 दर्शकों के सामने पेश होने जा रहे हैं।


रेमो डिसूजा और टेरेंस लुइस के साथ ग्रांड मास्टर मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को इन सभी 18 प्रतिभागियों को देश-दुनिया के सामने पेश करने जा रहे हैं और इसी के साथ हो जाएगा आगाज डांस इंडिया डांस सीजन ३ का। 

सारे प्रतियोगियों की स्टाइलिंग और उनके डांस स्टेप्स पर जी टीवी ने इस बार काफी दिल खोलकर पैसा खर्च किया है। और बात अगर स्टाइलिंग की हो तो आज की शाम दोनों मास्टर और ग्रांड मास्टर की एक खास स्टाइल पर भी आपका ध्यान जा सकता है। जी हां, जरा ध्यान से देखिएगा ये तीनों आज पोनी टेल यानी चुटिया बांधे नजर आएंगे। सुना ये भी है कि ये तीनों धुरंधर पूरे शो के दौरान इसी तरह अपने गेटअप और स्टाइल से बार-बार लोगों को चैंकाने की तैयारी में हैं।

0 comments:

Post a Comment

Thanks for sharing your views....

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Thanks for your VISITs