विकास कार्यो का उदघाटन


प्रेमबाबू शर्मा


दिल्ली नगर निगम सिविल लाईन्स जोन के अंतगर्त आदर्श नगर निगम वार्ड की भाजपा पार्षद नीलम बुद्विराजा के प्रयासों से वार्ड के तहत मजलिस पार्क में लगभग 71 लाख की लागत से वरिष्ठ नागरिक मनोंरंजन केन्द्र व नवनिर्मित तरणताल का उद्घाटन विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने किया। उदघाटन में मुख्य अतिथि महापौर रजनी अब्बी,सदन के नेता सुभाष आर्य,स्थायी समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र चन्दोलिया उपस्थित थे। समारोह में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए पार्षद नीलम बुद्विराज ने कहा कि वह अपने वार्ड चहंुमुखी विकास करवाने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर जिला केशवपुरम मंडी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरीश बत्रा ,सुरिन्द्र बाबू बुद्विराजा,मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल हरीश बत्रा ,विपन त्रेहन,तेजवीर माथुर,मास्टर जय किशन, राम , वी.के, जगदीश गर्ग, के आरडब्लूए के पदाधिकारी सुभाष दीक्षित, कैलाश गुप्ता, राम निवास गुप्ता जगदीश गर्ग, एस.एनसिंघल, ओ.पी.सिघल, सुरेन्द्र कोहली, नरेश टंडन, सुनील खन्ना, सुरेन्द्र चोपडा, श्रीकृष्ण गुप्ता, नीरज कपूर, कुलदीप शर्मा, पूनम ग्रोवर, रमेश मल्होत्रा, अनिल मल्होत्रा , राजकुमार भाटिया, राम कुमार कंसल, अशोक जिंदल आदि मौजूद थे।

Labels: ,